2 uur - Vertalen

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 वर्षीय बच्ची के साथ हुई कथित हैवानियत के मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले में अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच कर रही है।
मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान पुलिस और प्रशासन ने उन चार होटलों पर बुलडोजर चलाया है, जिनका नाम जांच में सामने आया था। होटल खुंगर, जॉय इन, सफायर और ड्रीम होटल को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए राजस्थान पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जांच अब अंतिम चरण में बताई जा रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है।

#sriganganagar #gang****Case #rajasthannews #ncw #rajasthanpolice

image