3 ore - Tradurre

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने प्रदेश के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले राज्यपाल बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल के 1,755 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 1,756 दिनों का कार्यकाल पूरा कर नया इतिहास रच दिया।
15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी संभालने वाले गुरमीत सिंह भारतीय सेना में लगभग 40 वर्षों तक सेवाएं दे चुके हैं। वे भारतीय सेना के डिप्टी आर्मी चीफ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं और अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए कई राष्ट्रपति पदकों से सम्मानित किए जा चुके हैं।
राज्यपाल के रूप में उन्होंने शिक्षा, युवाओं, पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए लगातार कार्य किया है। उनकी सादगी, अनुशासन और जनसरोकारों के प्रति समर्पण ने उन्हें प्रदेश की जनता के बीच एक अलग पहचान दिलाई है।
उत्तराखंड के इतिहास में सबसे लंबे कार्यकाल वाले राज्यपाल बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌺
#uttarakhand #governor #gurmitsingh #uttarakhandnews #proudmoment #devbhoomi #india

image