14 hrs - Translate

प्रभास की फिल्म 'फौजी' के सेट पर बड़ा हादसा! 😢
शूटिंग के दौरान दिग्गज अभिनेता राजेश शर्मा को संदिग्ध कीड़े या जहरीली मकड़ी के काटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
इस घटना के बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने फिल्म सेट पर सुरक्षा व्यवस्था और मेडिकल सुविधाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अगर कलाकार की हालत बिगड़ रही थी, तो उन्हें तुरंत बेहतर अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया? क्या सेट पर इमरजेंसी मेडिकल सुविधा मौजूद थी?
एक हादसे ने फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि फिल्मों की चमक-दमक के पीछे काम करने वाले कलाकारों और क्रू की सुरक्षा कितनी मजबूत है।
🙏 हम अभिनेता राजेश शर्मा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

image