5 horas - Traducciones

समस्या समाधान की बजाय धमकाते हैं हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह
झारखंड में हो रही गड़बड़ियों पर सवाल उठाना पूर्व कप्तान असुंता लकरा पर पड़ा भारी
खेलपथ संवाद
रांची। खेल संगठनों में महिला प्रतिनिधित्व सिर्फ खानापूर्ति है। उनकी आवाज को न केवल दबा दिया जाता है बल्कि धमकी दी जाती है कि अंजाम बुरे होंगे। यह मामला झारखंड का बेशक हो लेकिन देश के समूचे खेल तंत्र के लिए चिंतन-मनन की बात होनी चाहिए। भारत की पूर्व कप्तान और एशियाई खेलों की पदक विजेता असुंता लकरा ने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह पर झारखंड में हो रही गड़बड़ियों पर सवाल उठाने के लिए उन्हें धमकाने और डराने का आरोप लगाया है।

image