ब्रेकिंग न्यूज़ फतेहाबाद में फास्ट-फूड विवाद में बालक की हत्या, नुकीली चीज से वार कर किशोर ने ली जान
हरियाणा के फतेहाबाद में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, फास्ट-फूड की दुकान पर दो पड़ोसी किशोर साथ गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक किशोर ने दूसरे बालक पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया।
हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में प्रयुक्त नुकीली वस्तु भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी थे और साथ ही फास्ट-फूड खाने गए थे, जहां विवाद के बाद यह वारदात हुई। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

image