2 ore - Tradurre

हे भगवान 🙏 हिमाचल में 3 वर्षीय मासूम बच्ची की सड़क हादसे में गई जा*न 🚨 बोलेरो कैंपर का चालक गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के नशाला गांव से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे सड़क किनारे जा रही 3 वर्षीय मासूम बच्ची ध्यान्बी को एक बोलेरो कैंपर ने कथित रूप से टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे नशाला गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

image