10 horas - Traduzir

हिमाचल में पति-पत्नी के बीच हिसक मारपीट 😳 पत्नी ने नुकीले हथियार से हमला कर पति को किया घायल..पति अस्पताल में भर्ती 🚨
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बहडाला गांव में सोमवार को पति-पत्नी के बीच हुआ घरेलू विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पत्नी ने अपने 20 वर्षीय पति शिव कुमार पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
घायल शिव कुमार को तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताते हुए अस्पताल से छुट्टी दे दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच काफी समय से घरेलू मामलों को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि घरेलू खर्च के लिए रुपये-पैसों की मांग को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। सोमवार को यही विवाद बढ़कर हिंसक रूप ले बैठा।

image