3 часы - перевести

भारतीय सेना की एक जवान... और भारत के नाम ऐतिहासिक गोल्ड! :flag-in::dart:
हरियाणा की नीरू धांडा ने इटली के लोनाटो में आयोजित ISSF वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। वह ट्रैप शूटिंग में ISSF वर्ल्ड कप का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। यह उपलब्धि भारतीय निशानेबाजी के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है।
26 वर्षीय नीरू ने पहले क्वालिफिकेशन राउंड में 121/125 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद उन्होंने पूर्व विश्व चैंपियन कैरोल कॉर्मेनियर (फ्रांस) और मौजूदा विश्व चैंपियन मार मोल्ने मग्रिना (स्पेन) जैसी दिग्गज निशानेबाज़ों को पीछे छोड़ गोल्ड अपने नाम किया।

image