21 horas - Traducciones

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद इलाके से नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के बहिर गांव के रहने वाले सत्यम नाम के आरोपी ने दवा सप्लाई की नौकरी और 22 हजार रुपये प्रति माह वेतन देने का झांसा देकर उत्तम और उसके भाई अमन से 54 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि पैसे लेने के बाद दोनों भाइयों से जौनपुर ऑफिस में फोन के जरिए ठगी का काम कराया जाने लगा। जब पीड़ितों ने अपना वेतन मांगा, तो उन्हें बंधक बना लिया गया। पीड़ितों की शिकायत पर रहीमाबाद थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
#lucknowwale #lucknownews #fraudcase #upnews #lucknowpolice

image