2 horas - Traducciones

⚖️ ताहिर हुसैन पर कोर्ट के फैसले के बाद सियासी घमासान

दिल्ली की अदालत द्वारा पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राजनीति गरमा गई है।

🗣️ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा:
"अगर उसका नाम ताहिर की जगह कपिल होता, तो वह अब तक बरी हो गया होता।"

इस पर भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने पलटवार करते हुए कहा:
"अगर ताहिर, कपिल होता तो अपनी छत पर पत्थर, पेट्रोल बम नहीं रखता और हिंसक भीड़ की मदद नहीं करता। अदालत के फैसले ने सच सामने ला दिया है।"

अब इस मामले में दोनों नेताओं के बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं।

#delhiriots #tahirhussain #kapilmishra

image