🎬 सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज
सोनम वांगचुक की लंबे समय से जारी भूख हड़ताल पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अब इस मुद्दे पर चुप नहीं रह सकतीं।
उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक 18 दिनों से बिना कुछ खाए अनशन पर बैठे हैं और यह लड़ाई उन बच्चों के भविष्य तथा एक ऐसी व्यवस्था के खिलाफ है जो सही तरीके से काम नहीं कर रही।
सोनाक्षी ने लोगों की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सभी को सच्चाई पता है, लेकिन बहुत से लोग अब भी चुप हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह चुप नहीं रहेंगी, चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी तरह की आलोचना का सामना करना पड़े।
उन्होंने सरकार से अपील की कि सोनम वांगचुक के साथ बातचीत शुरू की जाए और उनकी बात सुनी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी राय रखने का मतलब राष्ट्र-विरोधी होना नहीं है।
आपकी इस बयान पर क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर बताइए।