7 hrs - Translate

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि 5 बच्चों की मां अपने गांव के ही 3 बच्चों के पिता के साथ घर छोड़कर चली गई। शिकायत के अनुसार, महिला घर से करीब 50 हजार रुपये नकद, मोबाइल और जेवरात भी साथ ले गई।

पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पत्नी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#basti #uttarpradesh #loveaffair #policeinvestigation #uppolice #atcard #aajtaksocial #aajtakst

image