3 hrs - Translate

हिमाचल में गलती से खौलते हुए पानी के टब में गिरी 🥲 ढाई साल की बच्ची झुलसी 😳 अस्पताल में तोड़ा दम…माता पिता का रो रोकर बुरा हाल
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। गर्म पानी से झुलसने के बाद उपचाराधीन ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की पालमपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, 4-5 दिन पहले घर में गर्म पानी की बाल्टी से बच्ची का हाथ झुलस गया था। परिजन उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन परिजनों ने वहां ले जाने से इनकार कर देसी उपचार कराने की इच्छा जताई। बाद में बच्ची ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच की। हालांकि, परिजनों ने किसी पर भी संदेह जताने या किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

image