14 часы - перевести

उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के गौरीहाट क्षेत्र की होनहार बेटी आरती धरियाल ने रोमानिया में आयोजित प्रतिष्ठित गोल्डन बेल्ट इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। 54 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में आरती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान रोमानिया की मुक्केबाज को तीसरे राउंड में पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
आरती की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराकर उन्होंने साबित कर दिया कि उत्तराखंड की बेटियां किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं। हाल ही में उनका चयन सीमा सुरक्षा बल (BSF) में भी हुआ है, जहां उन्होंने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।
आरती इससे पहले यूथ नेशनल चैंपियनशिप 2021 और खेलो इंडिया 2022 में रजत पदक जीत चुकी हैं। वहीं एलिट नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 और 2026 में भी उन्होंने कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।
उनकी इस शानदार सफलता पर परिवार, प्रशिक्षकों, खेल प्रेमियों और पूरे उत्तराखंड को गर्व है। 🌟🇮🇳
#aartidhariyal #pithoragarh #uttarakhand #boxing #goldmedal #teamindia #womeninsports

image