2 horas - Traduzir

उत्तराखंड में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। देहरादून–ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ‘सात मोड़’ क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के लिए 4,369 पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें 754 पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया जाएगा, जबकि 3,605 पेड़ों की कटाई की जाएगी। इस कदम का पर्यावरणविदों और स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। 🌳⚠️

image