1 d - Tradurre

बिहार के कटिहार जिले से एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक खुशहाल परिवार अपने दो बच्चों के साथ कागज बिन के अपना गुजर बसर कर रहा था। लेकिन वक्त की मार ऐसी पड़ी कि 6 महीने में ही दोनों बच्चों से मां बाप का साया उठ गया। आज से तीन महीने पहले बाप को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिस से उनकी वही मौके पर ही मौत हो गई। बाद में परिवार में पैसे की तंगी आ गई और मां को अचानक से सर में बुखार चढ़ गया जिस से उनका समय से इलाज नहीं हो सका और उनकी भी मौत हो गई। दोनों बच्चे अनाथ हो गए। किसी ने सच कहा है वक्त बहुत बलवान होता है वो पल भर में इंसान की जिंदगी बदल देता है।

image