1 ré - Traduire

कलानौर क्षेत्र के गांव मांडोदी में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि 10 वर्षीय प्रिंस को पड़ोसी ने पहले साइकिल से टक्कर मारकर गिराया, फिर थप्पड़ मारे और गुस्से में उठाकर सड़क पर पटक दिया। घटना में बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि परिजनों का दावा है कि एक कान से सुनने में भी दिक्कत शुरू हो गई है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पीड़ित पिता संजय का आरोप है कि शिकायत करने पहुंचने पर उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें भी कान और गले में चोट लगी। कलानौर थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी साक्ष्यों की जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

image