13 horas - Traduzir

1-तमिलनाडु के रामेश्वरम् में विश्व प्रसिद्ध श्रीरामनाथ स्वामी मंदिर का यह पूर्वी तट है। जो बंगाल की खाड़ी पर स्थित है।
2-यह समुद्र की ओर से लिया गया चित्र है। सामने दिख रहे मुख्य मंदिर के ठीक सामने समुद्र तट पर ही अग्नितीर्थ है। जहां श्रद्धालु स्नान करने के बाद मंदिर में प्रवेश करते हैं।
3-सीता माता को अग्निपरीक्षा के दौरान स्पर्श करने वाले अग्निदेव ने समुद्र में इसी स्थान पर डुबकी लगाई थी। तब से यह अग्नि तीर्थ हो गया। जय सियाराम

image