13 часы - перевести

हिमाचल में महिला कर्मचारी को बीच सड़क पर 🥲 युवकों ने चाकू से किया हमला 😳 आरोपी 15 घंटे से फरार 😱
हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर में सोमवार शाम एक महिला कर्मचारी पर बीच सड़क चाकू से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, NHPC में कार्यरत ज्योति शर्मा ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने पहले उनकी स्कूटी को लापरवाही से ओवरटेक किया। महिला द्वारा विरोध जताने पर कुछ दूरी आगे जाकर पीछे बैठे युवक ने उनकी बाजू पर चाकू से हमला कर दिया।
घटना चामुंडा माता मंदिर के पास हुई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों युवकों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी और बाइक का नंबर भी नोट नहीं हो पाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

image