9 ساعة - ترجم

क्या आपने कभी नंदी जी को उनकी पत्नी सुयशा देवी के साथ देखा है?
मध्य प्रदेश के जिला पन्ना, तहसील पवई, ग्राम पटना कलाँ के प्राचीन शिवालय में स्थापित ये युगल प्रतिमाएँ विशेष आकर्षण का केंद्र हैं।
शिवपुराण में नंदीश्वर की पत्नी देवी सुयशा का उल्लेख मिलता है। भारत के कुछ प्राचीन मंदिरों में नंदी–सुयशा की संयुक्त प्रतिमाएँ भी प्राप्त होती हैं।
इन प्रतिमाओं की प्रामाणिक पहचान पर अभी और शोध अपेक्षित है। यदि किसी विद्वान, पुरातत्वविद् या स्थानीय परंपरा के जानकार के पास प्रमाणिक जानकारी हो, तो कृपया अवश्य साझा करें।

image