4 часы - перевести

शम्भू बोर्डर पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पहुंचे। मौके पर बातचीत कर किसानों की दो मांगे मान ली गई हैं। पहली मांग हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा किया जाएगा। साथ ही दूसरी मांग मानते हुए केंद्रीय मंत्री से भी बातचीत करवाने की बात कही। सरवन सिंह पंधेर ने बैठक के बाद कहा कि हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम राणा ने हमे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से बातचीत कराने का आश्वासन दिया है। हमने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी समेत गिरफ्तार किए गए दूसरे नेताओं की रिहाई की मांग की है। हमारी दोनों मांगे मान ली हैं अब हम अपने नेताओं से बातचीत करके आगे का फैसला लेंगे।

image