🌧️ हिमाचल प्रदेश में मौसम का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट के बीच स्कूल-कॉलेज बंद!

लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन कांगड़ा, मंडी और सिरमौर सहित प्रभावित क्षेत्रों के सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी केंद्र, बालवाटिकाएं, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। कई जगह निर्धारित परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है।

बारिश जितनी खूबसूरत होती है, उतनी ही ख*तरनाक भी साबित हो सकती है। ऐसे समय में थोड़ी सी सावधानी किसी बड़ी दु*र्घटना को टाल सकती है।

🙏 अगर आपके परिवार, रिश्तेदार या दोस्त हिमाचल प्रदेश में रहते हैं, तो यह जानकारी उनके साथ जरूर साझा करें। सभी की सुरक्षा और कुशलता की कामना करते हैं। 🌧️

image