9 Std - übersetzen

वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर (मौसी जी) ने तेजोमय राष्ट्र की संकल्पना के स्वरूप को साकार करने के लिए राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना विजयादशमी के दिन सन् 1936 में वर्धा में की थी।उनका विश्वास था कि शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आत्मिक रुप से समर्थ भारत की बेटियां परिवार के साथ साथ समाज एवम् भारतवर्ष को समर्थ बनाने में‌ अवश्य ही अपनी भूमिका निभाएंगी।उनके द्वारा स्थापित इस संगठन ने विगत 88 वर्षोंं में‌ राष्ट्र जीवन को सुसंपन्न बनाने का कार्य किया है। समिति की ध्येय निष्ठ सेविकाएं देश जीवन के जिस क्षेत्र में कार्य करतीं हैं, वहां उनका एकमात्र संकल्प रहता है ...राष्टोन्नति।संगठन‌ का कार्य शाखा पद्धति के माध्यम से नित्य चलता है।
#laxmibaikelkar #lakshmibaikelkar #वंदनीयलक्ष्मीबाईकेलकर
#लक्ष्मीबाईकेलकर

image