12 heures - Traduire

हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम घोषित
15 से 30 अगस्त 2026 तक बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित होने वाले सीनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। अनुभवी डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह को टीम की कमान सौंपी गई है। भारतीय टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है, जिससे विश्व कप में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद बढ़ गई है। चयनकर्ताओं ने हालिया अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन और खिलाड़ियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया है।
टीम इंडिया में गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा।
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच।
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलाकंत शर्मा, विवेक सागर प्रसाद।
फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक को जगह मिली है।

image