भारतीय युवा शेरों का धमाकेदार आगाज, बांग्लादेश को 7-3 से रौंदा
ओमान के मस्कट में यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारत के युवा शेरों ने बांग्लादेश पर 7-3 की शानदार जीत के साथ धमाकेदार आगाज किया।
भारतीय कप्तान केतन कुशवाहा एवं रोमित ने 2-2 गोल और प्रहलाद,राहुल एवं करन ने 1-1 गोल किया।
भारत की पुरुष अंडर-18 युवा टीम ने आक्रामक खेल का जबरदस्त प्रदर्शन किया और पूरे मैच में दबदबा बनाए रखते हुए सात गोल दागकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। बंगलादेश टीम की ओर से भी भारतीय गोलपोस्ट पर 3 गोल दागे गए।

image