उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 16 साल की शादी के बाद एक पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से ह*त्या कर दी। प्रीति नाम की महिला ने सोते हुए अपने पति अवधेश पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। आरोपी पत्नी ने पहले इसे हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद उसने जुर्म कबूल कर लिया। प्रीति ने बताया कि उसका पति शराब पीकर रोज मारपीट करता था, और उस रात भी पैसों को लेकर हुए झगड़े के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।