3 saat - çevirmek

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस साल ग्रेजुएशन करने वाली छात्राओं के लिए फ्री स्कूटी योजना की घोषणा की है। इस योजना का लाभ उन छात्राओं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 10 लाख रुपये तक है। वहीं दिव्यांग छात्राओं, शहीदों और निराश्रित परिवार की बेटियों के लिए आय सीमा लागू नहीं होगी। प्रत्येक विश्वविद्यालय और कॉलेज की टॉप 5% छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। स्कूटी के साथ बीमा, रजिस्ट्रेशन, हेलमेट, जरूरी एक्सेसरीज और 4 लीटर पेट्रोल भी दिया जाएगा। हालांकि, ड्राइविंग लाइसेंस छात्राओं को स्वयं बनवाना होगा।

image