11 heures - Traduire

उत्तराखंड की बेटी मुद्रिका खुशी गुरुरानी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ बॉक्सिंग में हासिल की बड़ी उपलब्धि! 🇮🇳🏆
उत्तराखंड के हल्द्वानी की प्रतिभाशाली बेटी मुद्रिका खुशी गुरुरानी ने बॉक्सिंग के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उन्हें बॉक्सिंग में नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल (NTO) बनने की उपलब्धि पर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा आधिकारिक मान्यता और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।
मुद्रिका ने असम के गुवाहाटी में आयोजित 8वीं अंडर-19 राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दौरान आयोजित एनटीओ परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। इस उपलब्धि के बाद उन्हें विश्व रिकॉर्ड के रूप में सम्मानित किया गया, जो उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।
मुद्रिका केवल एक कुशल तकनीकी अधिकारी ही नहीं, बल्कि पांच बार की राष्ट्रीय पदक विजेता बॉक्सर भी हैं। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय तैराक के रूप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का मान बढ़ाया है।
वर्तमान में वह मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (MFA) की पढ़ाई कर रही हैं और शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।
मुद्रिका की यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और खेल जगत से जुड़े युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है। उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उत्तराखंड की प्रतिभाएं राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बना रही हैं। 💐
#mudrikakhushigururani #worldrecord #boxing #uttarakhand #haldwani #nto

image