एक मां ने अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय प्यार से बस इतना ही कहा। बच्चों को क्या पता था कि घर लौटने पर उनकी मां कभी दरवाजा खोलने नहीं आएंगी।
मध्य प्रदेश के देवास से सामने आई यह घटना लोगों को भावुक कर रही है।
जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय रिंकी पडियार ने मंगलवार सुबह रोज की तरह बच्चों को तैयार किया, उन्हें स्कूल ऑटो में बैठाया और टिफिन पूरा खाने व मन लगाकर पढ़ाई करने की हिदायत दी।
इसके बाद वह पास के मंदिर में पूजा-अर्चना करने गईं। घर लौटने के कुछ समय बाद उन्होंने घर के अंदर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
जब उनके पति मनोज पडियार मॉर्निंग वॉक से वापस लौटे तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।
पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।❗
📌 यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और प्रारंभिक पुलिस जांच के आधार पर साझा की गई है। जांच पूरी होने पर तथ्य बदल सकते हैं।
#dewasnews #madhyapradeshnews #viralnews #emotionalstory #newsupdate