23 जुलाई/बलिदान-दिवस
बर्फानी बाबा और कुलदीप डोगरा
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा का बड़ा महत्व है। यह रक्षाबंधन से शुरू होकर एक महीने तक चलती है। बर्फानी हिमलिंग के दर्शन को पूरे देश से लाखों भक्त वहां आते हैं। इसकी सुव्यवस्था के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2000 में ‘श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड’ का गठन किया। बोर्ड ने यात्राकाल के लिए कुछ जमीन मांगी; पर ज/क की सरकार में हिन्दू विरोधी लोग भी थे। अतः कई बार के प्रयास के बाद वर्ष 2008 में शासन ने 800 कनाल वनभूमि भारी किराये पर देने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

image