3 ساعة - ترجم

📢 NEET पर बहस या आरक्षण पर चुप्पी?
NDTV की बहस में सामान्य वर्ग के NEET अभ्यर्थी हर्ष दुबे ने बड़ा सवाल उठाया।
उन्होंने कहा कि उनके साथ पढ़ने वाले कुछ छात्र आर्थिक रूप से बेहद संपन्न परिवारों से हैं, जिनके परिवार बड़े अस्पताल चलाते हैं। इसके बावजूद वे आरक्षित वर्ग से होने के कारण कम अंक लाकर भी प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पा जाते हैं, जबकि सामान्य वर्ग के छात्रों को कहीं अधिक अंक लाने के बाद भी सीट के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
हर्ष दुबे ने सवाल किया कि पूरा देश, CJP, नेता और मीडिया केवल पेपर लीक पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन मेडिकल दाखिलों में आरक्षण से जुड़ी विसंगतियों पर खुलकर बात क्यों नहीं होती?
उन्होंने कहा कि जब सामान्य वर्ग का छात्र दिन-रात मेहनत करने के बाद भी सीट से वंचित रह जाता है, तो उसकी मेहनत और योग्यता का मूल्य क्या है?
"अगर पेपर लीक पर बहस हो सकती है, तो मेडिकल एडमिशन में समान अवसर और आरक्षण व्यवस्था पर खुली चर्चा क्यों नहीं?"
— हर्ष दुबे, NEET अभ्यर्थी

image