3 hrs - Translate

टनकपुर। घसियामंडी निवासी एक बुजुर्ग ने अपने पुत्र और बहू पर उसके संग मारपीट कर घायल करने व जान को खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पर प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर 9 घसिया मंडी निवासी लाल सिंह पुत्र कुंदन सिंह ने बताया कि उसके पुत्र रवि पाल आए दिन उसे और उसकी पत्नी से मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। जिससे पूर्व में भी वह धारदार हथियार से हमला कर चुका है।

image