2 saat - çevirmek

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर अपना आंदोलन खत्म करने से इनकार कर दिया है। CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने इस इस्तीफे को लोकतंत्र की जीत बताया और कहा कि उनकी सबसे बड़ी मांग पूरी हो गई है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी अन्य शर्तें नहीं मानी जातीं, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
दीपके ने अपनी पुरानी मांगों को दोहराते हुए कहा कि NEET पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस तुरंत वापस लिए जाएं।
इसके अलावा, मंच से उन्होंने सरकार के सामने एक नई मांग भी रख दी है। दीपके ने 20 तारीख को प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने डीसीपी संदीप लांबा, एसीपी अजय शर्मा और सचिन शर्मा का नाम लेते हुए कहा कि इन पुलिसकर्मियों पर एक्शन होना ही चाहिए।

image