4 Std - übersetzen

क्षत्रिय समाज की गौरवशाली बेटी कुमारी रूपाली सिंह ने यूपीएससी CAPF परीक्षा 2026 में 364वीं रैंक प्राप्त कर सीमा सुरक्षा बल (BSF) में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित होकर पूरे समाज, उत्तर प्रदेश और देश का नाम गौरवान्वित किया है।

बलिया (उत्तर प्रदेश) की मूल निवासी रूपाली सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय तथा स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से प्राप्त की। उनके पिता श्री त्रिभुवन सिंह जी, भारतीय नौसेना में 23 वर्षों तक सेवाएँ देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। पिता को वर्दी में देखकर ही उनके मन में देशसेवा का सपना जन्मा।

उनकी सफलता का सबसे प्रेरणादायक पक्ष यह है कि SSB में 9 बार असफल होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। निरंतर मेहनत, धैर्य और अटूट आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने अंततः अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया। तैयारी के दौरान वे CAPF अभ्यर्थियों के बच्चों को पढ़ाती रहीं और स्वयं भी लगातार अध्ययन करती रहीं।

रूपाली सिंह की यह उपलब्धि हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो कठिनाइयों के बीच अपने सपनों को साकार करने का साहस रखता है।

image