2 часы - перевести

भारत ने पाकिस्तान को हराकर रचा नया इतिहास
एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैम्पियनशिप जीती
खेलपथ संवाद
मस्कट। भारतीय सब-जूनियर पुरुष टीम ने एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स एशियाई चैम्पियनशिप के फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हराकर खिताब जीता। रोमित पाल (पांचवें), कप्तान केतन कुशवाहा (12वें) और शाहरुख अली (13वें मिनट) के गोल की मदद से भारत एशियाई चैम्पियन बनने में सफल रहा। इस जीत के साथ ही भारतीय पुरुष टीम एलीट पूल तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई।

imageimage