5 saat - çevirmek

#आपका_विधायक_आपके_द्वार
भगवानपुर में घर-घर जनसंपर्क के दौरान जनता-जनार्दन का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कचौड़ी, सब्जी और जलेबी का आनंद लिया।
जनसंपर्क की सफलता के पीछे हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम, सेवा-भाव और संगठन के प्रति निष्ठा ही सबसे बड़ी शक्ति है। प्रतिदिन कार्यकर्ताओं के साथ होने वाला यह आत्मीय सहभोज केवल भोजन नहीं, बल्कि परिवार जैसा अपनापन, संगठन की एकजुटता और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का माध्यम है।
देवतुल्य कार्यकर्ताओं का यही स्नेह, विश्वास और समर्पण मुझे निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की असीम ऊर्जा प्रदान करता है।
आप सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को हृदय से नमन एवं साधुवाद।

image