3 uur - Vertalen

श्रावण मास में जहां लाखों शिवभक्त विभिन्न तरीकों से कांवड़ यात्रा कर रहे हैं, वहीं अलीगढ़ के गांव छजुपुर निवासी नरेंद्र जाट अपनी अनोखी तपस्या से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के संकल्प के साथ हरिद्वार से अलीगढ़ तक दांतों से रस्सी बांधकर कार खींचते हुए कांवड़ यात्रा शुरू की है। हापुड़ से गुजरते समय श्रद्धालु और राहगीर उनकी इस कठिन साधना को देखकर भावुक हो रहे हैं। जगह-जगह लोग पुष्पवर्षा, जलपान और जयकारों के साथ उनका स्वागत कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा आस्था के साथ-साथ गो सेवा का संदेश भी दे रही है।
#hapur #kanwaryatra #narendrajat #gaumata #shravanmaas S

image