11 ساعة - ترجم

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली वाराणसी में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता के भाव से ओतप्रोत इस दिव्य कलश यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के समानता, मानवता और बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर यहीं से प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी द्वारा "समरसता संकल्प अभियान" का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
यह अभियान आगामी सात महीनों तक देशभर में सामाजिक समरसता, सेवा और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।
जय गुरु रविदास जी।

image
image
image