11 часы - перевести

उमरिया जिले के चंदिया की रहने वाली 24 वर्षीय यशु तिवारी ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर खनिज निरीक्षक का पद प्राप्त किया है। यशु की इस बड़ी उपलब्धि के बाद जब वह पहली बार अपने गृह नगर पहुंचीं तो नगरवासियों, परिजनों और शिक्षकों ने ढोल-नगाड़ों और फूलों की बारिश के साथ उनका भव्य स्वागत किया। शिक्षकों ने उन्हें शॉल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। बेटी की सफलता पर पिता सतीश कांत तिवारी और मां रंजना तिवारी भावुक नजर आए। यशु तिवारी की मेहनत और कामयाबी अब उमरिया और चंदिया के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
#pandit #ब्राह्मण #पंडित #education #indian #umaria

image