4 ساعة - ترجم

बिहार में बंद के दौरान सिवान में हुए गोलीकांड और छात्रों की बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए इसे तानाशाही करार दिया है। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री और सरकार को आज देर रात तक का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर गिरफ्तार छात्रों को तत्काल रिहा नहीं किया गया और उन पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो बिहार की धरती एक बार फिर बड़े आंदोलन और क्रांति की साक्षी बनेगी। तेजस्वी ने कहा कि यह कोई निवेदन नहीं, बल्कि सरकार को सीधी चेतावनी है।

#tejashwiyadav #biharpolitics #biharbandh

image