6 uur - Vertalen

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जिला एक उत्पाद (ODOP) योजना के तहत गाजियाबाद की सोया चाप को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाने के लिए चुना है, लेकिन कुछ मुनाफाखोर कारोबारी इस प्रतिष्ठा को दांव पर लगाकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शालीमार गार्डन क्षेत्र में ऐसी ही एक फैक्ट्री पर छापा मारकर गंदगी और बेहद अस्वच्छ हालात में तैयार हो रही सोया चाप का खुलासा किया। मौके पर 200 किलोग्राम सोया चाप नष्ट कराई गई, जबकि तीन नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

image