11 horas - Traducciones

वाराणसी के पांडेपुर स्थित 'सेरेन सोनी प्ले स्कूल' से इंसानियत को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ नर्सरी में पढ़ने वाले 5 साल के मासूम ने शिक्षिका प्रीति कुशवाहा से शौचालय जाने की इजाजत मांगी लेकिन शिक्षिका ने मना कर दिया। नियंत्रण न रख पाने के कारण बच्चे ने पैंट में ही पेशाब कर दिया। इस बात से आगबबूला हुई शिक्षिका मासूम को दूसरे कमरे में ले गई और रसोई के गैस चूल्हे पर चाकू गर्म करके उसके प्राइवेट पार्ट को दाग दिया।
बच्चे ने घर पहुंचकर रोते हुए जब यह आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए। आरोप है कि जब बच्चे के पिता जो कि पेशे से वकील है ने स्कूल प्रशासन और प्रिंसिपल से शिकायत की तो उन्होंने कोई कार्रवाई करने के बजाय धमकी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षिका, प्रिंसिपल और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस अमानवीय कृत्य के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है।

image