7 saat - çevirmek

वैश्विक समुद्री क्षेत्र में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। BIMCO-ICS सीफेरर वर्कफोर्स 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा समुद्री नाविक आपूर्तिकर्ता बन गया है। भारत की हिस्सेदारी वैश्विक समुद्री कार्यबल में बढ़कर 12.2 प्रतिशत हो गई है। जबकि चीन का दुश्मन फिलीपींस अभी भी दुनिया का सबसे बड़ा नाविक आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।

हर पांच साल में जारी होने वाली यह रिपोर्ट ग्लोबल मैरीटाइम इंडस्ट्री में नाविकों की मांग और आपूर्ति का सबसे विश्वसनीय आकलन मानी जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में ग्लोबल मैरीटाइम इंडस्ट्री में भारतीय नाविकों की हिस्सेदारी दोगुनी हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि, 'BIMCO-ICS रिपोर्ट सबसे भरोसेमंद है और हर समुद्री देश इसे मानता है। भारत की सबसे बड़ी ताकत ऑफिसर कैडर में है। भारत दुनिया को 1.4 लाख से अधिक अधिकारी उपलब्ध करा रहा है, जो दुनिया के ऑफिसर्स वर्कफोर्स का 13.4 प्रतिशत है। वहीं, करीब 1.7 लाख भारतीय लोग दुनिया भर के व्यापारिक जहाजों पर काम कर रहे हैं, जो कि ग्लोबल रेटिंग्स वर्कफोर्स का 11.29 प्रतिशत है।

#bimcoics #import #export

image