20 heures - Traduire

जाट समाज की दो बेटियों ने फिर बढ़ाया देश का मान। भारतीय तलवारबाज़ी (Fencing) के इतिहास में नया अध्याय लिखते हुए भारतीय नौसेना की तनिक्षा खत्री (Chief Petty Officer) और प्राची लोहान (Petty Officer) सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप, हांगकांग में Main Table of 64 तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला Épée फेंसर बन गई हैं।
दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के बीच यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे भारत और भारतीय नौसेना के लिए गर्व का क्षण है।
जाट समाज की इन दोनों बेटियों ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से विश्व मंच पर भी तिरंगा बुलंद किया जा सकता है।
तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान को अगले दौर के लिए ढेरों शुभकामनाएं। पूरा देश आपके साथ है। 🇮🇳💙
#tanikshakhatri #prachilohan #indiannavy #fencing

image