20 heures - Traduire

🚨 चित्रकूट पुलिस का बड़ा एक्शन: सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी 96 घंटे के भीतर गिरफ्तार
चित्रकूट (उत्तर प्रदेश): देवांगना घाटी में एक NEET छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चित्रकूट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला को मड़फा के जंगलों में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया। वहीं, फरार चल रहे अन्य दो आरोपी विवेक कुमार पटेल और प्रवीण पटेल को शिवरामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों पर ₹50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। चित्रकूट के एसपी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने घटना के लगभग 96 घंटे (4 दिन) के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

image