2 часы - перевести

कॉमनवेल्थ गेम्स में लवप्रीत और सीमा ने बढ़ाया देश का गौरव
लवप्रीत ने स्नैच में गेम्स रिकॉर्ड बनाया, महज एक किलो से गोल्ड चूके
खेलपथ संवाद
ग्लासगो। लवप्रीत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को सिल्वर मेडल दिला दिया है वहीं, महिलाओं के डिस्कस थ्रो इवेंट में सीमा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। गुरुवार देर रात लवप्रीत ने पुरुष वेटलिफ्टिंग की 110 किलो वेट कैटेगरी में 388 किलोग्राम वजन उठाया। उन्होंने स्नैच में 176 और क्लीन एंड जर्क में 212 किलोग्राम वजन उठाया। दूसरी ओर सीमा ने अपने तीसरे प्रयास में 58.65 मीटर थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

image