12 Std - übersetzen

व्यूज़ और लाइक्स की होड़ में क्या इंसानियत पीछे छूट गई? 😔

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। एक यूट्यूबर पर आरोप है कि उसने एक दृष्टिहीन और अस्वस्थ बुजुर्ग को चिकन खिलाकर उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो यह सिर्फ एक वीडियो नहीं, बल्कि किसी की बेबसी और सम्मान के साथ खिलवाड़ माना जाएगा। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने की चाह कभी भी इंसानियत से बड़ी नहीं हो सकती।

image