भारतीय हॉकी की नई जर्सी पर विवाद, धनराज पिल्लै और परगट सिंह नाराज
हर चीज की 'भगवा' ब्रांडिंग क्यों? धनराज बोले- यह आईपीएल या फ्रेंचाइजी हॉकी नहीं
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। विश्व कप से पहले भारतीय हॉकी टीमों की जर्सी का रंग नीले से बदलकर केसरिया करने पर भड़के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने सवाल दागा कि देश में हर चीज की 'भगवा ब्रांडिंग' क्यो हो रही है जबकि धनराज पिल्लै का कहना है कि राष्ट्रीय टीम की पहचान नीली जर्सी रही है, यह कोई फ्रेंचाइजी हॉकी नहीं है।