11 uur - Vertalen

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद की सतपुली तहसील के ग्राम सतपाली निवासी एवं सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त सहायक कमांडेंट संजय कुमार रावत को उनकी उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली के शौर्य, वसंत कुंज में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद ने राष्ट्रपति की ओर से उन्हें यह प्रतिष्ठित पदक प्रदान किया। वर्तमान में संजय कुमार रावत मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, नई दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
सीआरपीएफ में संजय कुमार रावत को एक समर्पित, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनकी उत्कृष्ट सेवा और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए जनवरी 2025 में उनका चयन राष्ट्रपति पदक के लिए किया गया था।
सम्मान प्राप्त करने के बाद संजय कुमार रावत ने कहा कि पौड़ी के एक छोटे से गांव से निकलकर देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक प्राप्त करना उनके लिए गर्व और भावुकता का क्षण है। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं, लेकिन राष्ट्रपति पदक उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है।
इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड, विशेषकर पौड़ी गढ़वाल में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।
#uttarakhand #paurigarhwal #crpf #presidentmedal #sanjaykumarrawat #devbhoomi

image