11 uur - Vertalen

आस्था ऐसी कि देखकर हर कोई रह गया हैरान! 53 वर्षीय कांवड़िया घुटनों के बल हरिद्वार पहुंचे, अब 2400 KM दूर नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में करेंगे जलाभिषेक 🚩💙

उत्तराखंड की पावन धरती हरिद्वार में सावन के दौरान हर साल लाखों शिवभक्त कांवड़ लेने पहुंचते हैं, लेकिन इस बार एक ऐसी अनोखी कांवड़ यात्रा चर्चा का विषय बन गई है जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।

मेरठ निवासी 53 वर्षीय हरपाल नाथ रामराज अपनी अनूठी भक्ति के साथ घुटनों के बल चलते हुए हरिद्वार पहुंचे। यहां से उन्होंने गंगाजल भरकर अब करीब 2400 किलोमीटर दूर नेपाल स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर तक की कठिन यात्रा शुरू कर दी है, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

image